झारखंड में अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क का खुलाफा, बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट मामले में 2 गिरफ्तार

झारखंड सीआईडी ने गिरिडीह से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चों से जुड़े अवैध ऑनलाइन कंटेंट प्रसार करने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cyber Crime News : झारखंड सीआईडी की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क का खुलासा करते हुए गिरिडीह जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामला बच्चों से जुड़े अवैध और आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट के प्रसार से जुड़ा है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वहाब अंसारी और हसन राजा के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशों तक अवैध सामग्री पहुंचाने के नेटवर्क से जुड़े थे। पूछताछ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्कों और लेन-देन के संकेत मिलने की बात कही जा रही है।

सीआईडी के अनुसार, तकनीकी जांच और डिजिटल विश्लेषण के बाद साइबर क्राइम थाना रांची में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के तार अन्य राज्यों तक भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

सीआईडी ने लोगों से अपील की है कि बच्चों से जुड़े किसी भी संदिग्ध या अवैध ऑनलाइन कंटेंट की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित पोर्टल या पुलिस को सूचना दें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।