फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! रांची में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, लोगों की बढ़ी टेंशन

रांची समेत पूरे झारखंड में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नई दरों के बाद महंगाई और तेल संकट को लेकर चर्चा तेज हो गई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : देश की जनता को फिर महंगाई का झटका लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बार पेट्रोल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें लागू होने के बाद रांची में पेट्रोल 101.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 96.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

बताते चलें कि महज चार दिन पहले ही सरकार ने पेट्रोल के दाम में 3 रुपये और डीजल में 3.14 रुपये की बढ़ोतरी की थी। उस समय रांची समेत पूरे झारखंड में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत देखने को मिली थी। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं और कई पंप ड्राई हो गए थे। हालात सामान्य होने में करीब चार दिन का समय लगा था। गौरतलब है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में तेल और गैस का संकट गहराया हुआ है। इसी संकट से निपटने के लिए भारत सरकार लगातार तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।