
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में एक किशोर लड़के और एक लड़की की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय लड़का और 17 वर्षीय लड़की सोमवार को साइको मार्केट ग्राउंड में आयोजित छाऊ नृत्य कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद वे पास के हादिया मार्केट गए, जहां संभवतः यह हमला हुआ। मृतकों की पहचान सायको थानांतर्गत जिउरी बड़ा टोली गांव निवासी बिसु पाहन (16 वर्ष) पिता मुनी पाहन तथा सुमी मुंडू (17 वर्ष) पिता मांगा मानकी के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार रात सायको में छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित था। बिसु पाहन और सुमी मुंडू कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। इसी दौरान देर रात बिसु का कुछ अपराधी प्रवृत्ति के युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने दोनों को पकड़कर कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर ले गए और धारदार हथियार से मारकर दोनों की निर्मम हत्या कर दी।

