
रामगढ़ : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के भुर्या टोली गांव में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी कमल किशोर महतो (35 वर्ष) का शव घर के पास पहाड़ी इलाके में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना से काफी दुखी हैं।
जानकारी के अनुसार, कमल किशोर महतो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ में कार्यरत थे। उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु में थी। करीब एक महीने पहले वह छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। परिवार वालों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थे और उन्हें नींद नहीं आने की परेशानी भी हो रही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

