पुल निर्माण स्थल पर 50 लाख की रंगदारी मांग, इलाके में बढ़ी दहशत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़ : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल साइट पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदड़ा गांव स्थित इकड़ी नाला पर बीजीआर कोल कंपनी की ओर से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। देर रात दो नकाबपोश बदमाश निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड व रात्रि प्रहरी मनोज मुर्मू को धमकाया।

बदमाशों ने एक पर्ची भी दी, जिसमें 50 लाख रुपये लेवी देने की मांग की गई थी। साथ ही पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। घटना के बाद निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों और मजदूरों में डर का माहौल बना हुआ है। इलाके में इस घटना को लेकर लोगों के बीच भी चिंता बढ़ गई है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में लग गई है। आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी देने वाले अपराधियों का किसी उग्रवादी संगठन से संबंध है या नहीं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।