झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 201 DSP का तबादला, गृह विभाग ने जारी की लिस्ट

झारखंड में गृह विभाग ने बड़े पैमाने पर DSP अधिकारियों का तबादला किया है। नीरज कुमार को हटिया और राजेश यादव को पलामू में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में गृह विभाग ने बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला किया है। इस फेरबदल में कई 201 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। गढ़वा के डीएसपी नीरज कुमार को अब हटिया की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेश यादव को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पलामू भेजा गया है। इस तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था में एक अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।