
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।’’ राजीव गांधी 1984 से 1989 तक अपनी पार्टी की बहुमत वाली सरकार का नेतृत्व करने वाले अंतिम कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। वर्ष 1991 में आज ही के दिन तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर में चुनाव प्रचार के दौरान श्रीलंका के आतंकवादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) ने उनकी हत्या कर दी थी।
उनके बेटे राहुल गांधी वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।

