झारखंड आंदोलन के योद्धा दुर्गा सोरेन को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, किया माल्यार्पण

झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मारक स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष व योगदान को याद किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम आज उनके स्मारक स्थल पहुंचे और माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य भी मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन के महान योद्धा, समाजसेवी और क्रांतिकारी दुर्गा सोरेन को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल रहा है। सीएम ने आगे कहा कि वे हमेशा गरीबों, वंचितों, आदिवासियों और शोषित वर्ग की आवाज बने रहे। झारखंड राज्य के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि दुर्गा सोरेन की विचारधारा और उनके सिद्धांत आज भी सभी के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।