गुलाब देकर विरोध! आजसू का गांधीगिरी प्रदर्शन, क्लस्टरिंग सिस्टम पर सरकार को खुली चेतावनी

रांची में आजसू ने विश्वविद्यालयों में प्रस्तावित Restructuring एवं Clustering System के खिलाफ BNR होटल के पास अनोखा प्रदर्शन किया और सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रस्तावित “Restructuring एवं Clustering System” को वापस लेने की मांग को लेकर आज अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्टेशन रोड स्थित BNR होटल के बाहर किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांधीगिरी का रास्ता अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को गुलाब फूल भेंट कर अपनी मांगों से अवगत कराया।

छात्रों के भविष्य के खिलाफ है यह प्रस्ताव

प्रदर्शन के दौरान बबलू महतो ने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और इससे शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा। वहीं ऋतुराज शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि “Restructuring एवं Clustering System” को तुरंत वापस लिया जाए और छात्रहित में मजबूत शिक्षा व्यवस्था के लिए निर्णय लिया जाए।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

आजसू ने  कहा कि अगर सरकार इस मुद्दे पर प्रस्ताव वापस नहीं लेती है, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। इतना ही नहीं सभी विश्वविद्यालयों में तालाबंदी तक की जाएगी। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सरकार से छात्रहित में सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।

इन लोगों की रही मौजूदगी

इस मौके पर चेतन प्रकाश, अजित कुमार, प्रताप सिंह, बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, अनुष्का सिन्हा, अमन साहू, सौरभ यादव, राज दुबे, निशांत लिंडा, सचिन राजपूत, ऋषभ, पंकज, हिमांशु सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।