पिता की डांट से नाराज बेटे ने कुदाल से की हत्या, आरोपी फरार

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सिंजों पंचायत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि बेटे ने अपने पिता की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसके पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। यह घटना बुधवार रात की है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, सिंजों पंचायत निवासी चंदन सिंह की अपने पिता राजकुमार सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। यह घटना बुधवार रात की है। इसके बाद गुस्से में आकर चंदन सिंह ने घर में रखे कुदाल से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से बेटा फरार है। बताया जाता है कि चंदन सिंह की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले ही उसका इलाज रांची में कराया गया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रभात दास ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।