जादूगोड़ा में घर-घर शुरू हुआ जनगणना सर्वे अभियान

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के धर्मडीह इलाके में जनगणना से जुड़ा घर-घर सर्वे अभियान शुरू कर दिया गया है। इस काम की जिम्मेदारी चापड़ी उत्क्रमित +2 हिंदी उच्च विद्यालय के शिक्षक अविनाश मिश्रा को दी गई है। बुधवार से शुरू हुआ यह सर्वे अभियान 12 जुलाई तक चलेगा। पहले दिन गांव के करीब 15 घरों में जाकर लोगों से जानकारी ली गई।

सर्वे के दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या समेत कुल 32 सवालों से जुड़ी जानकारी तय फॉर्म में दर्ज की गई। शुरुआत में कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बाहरी व्यक्ति समझ लिया, जिस कारण सही जानकारी देने में हिचकिचाहट दिखाई। बाद में समझाने पर लोगों ने सहयोग किया और जरूरी जानकारी दी। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सही जानकारी देकर सर्वे कार्य में सहयोग करें।

अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह सर्वे आगे की योजनाओं और सरकारी कामों के लिए काफी जरूरी माना जा रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।