झारखंड में वोटर लिस्ट का महाअभियान शुरू! 20 जून से घर-घर पहुंचेगी टीम, जानिए पूरा प्लान

झारखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण 20 जून से शुरू होगा। लाखों मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा, जिसमें 50 हजार से अधिक कर्मी पूरे राज्य में तैनात रहेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होने जा रही है। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अहम जानकारी साझा की है और बताया कि इस प्रक्रिया से जुड़ी दो प्रमुख तारीखें आम जनता के लिए बेहद जरूरी हैं।

20 जून से 29 जुलाई तक चलेगा एन्यूमरेशन

निर्वाचन विभाग के अनुसार, एन्यूमरेशन की प्रक्रिया 20 जून से 29 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया जाएगा और उन्हें एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। इन फॉर्म को भरकर हस्ताक्षर के साथ जमा करना अनिवार्य होगा।

राज्यभर में बड़े पैमाने पर तैयारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए राज्यभर में व्यापक तैयारी की गई है। इसमें सीईओ कार्यालय, 5 डिविजनल कमिश्नर, 44 डीईओ, 81 ईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ के साथ-साथ करीब 32 हजार बीएलओ और लगभग 4 हजार बीएलओ सुपरवाइजर शामिल होंगे। कुल मिलाकर करीब 50 हजार कर्मी इस प्रक्रिया में लगाए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, टीम राज्य के हर कोने और सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचेगी। प्रत्येक बीएलओ को लगभग 1200 मतदाताओं के सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है।

बाधा डालने पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलओ को सभी जरूरी सुविधाएं निर्वाचन आयोग की ओर से दी जा रही हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी तरह से उनके काम में बाधा डाली गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।