गांव की बुनियादी समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : सुदीप

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : तोरपा विधायक सुदीप गुडिया गुरुवार को कर्रा प्रखंड अंतर्गत उड़ीकेल पंचायत के सिमगड़ा (गढ़ाटोली) में आयोजित ग्रामसभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सीधे सुना और समझा। बैठक में ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से गांव में पानी, सड़क और पुल की अति-आवश्यकता से जुड़े विषयों को संज्ञान में लाया गया।

गांव वालों की बातें सुनने के बाद उन्होंने कहा कि गांव की बुनियादी समस्याओं को दूर करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष में इन सभी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में उड़ीकेल मुखिया छत्रि हेमरोम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, ग्राम प्रधान जोसफ आइंद, ग्राम सभा अध्यक्ष लाज़रूस आइंद, ग्राम पहान रफाईल आइंद, गरगंजी ग्राम प्रधान सोमरा आइंद, उप मुखिया उड़ीकेल कलेमेंसिया आइंद एवं झामुमो उड़ीकेल पंचायत अध्यक्ष सहदेव आइंद जी सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।