झामुमो केंद्रीय कार्यालय में लोहरदगा जिला इकाई की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

झामुमो केंद्रीय कार्यालय में लोहरदगा जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन मजबूती, सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Meeting : आज केंद्रीय कार्यालय मे झामुमो लोहरदगा जिला के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य तिवारी उरांव, चिलगु भगत, नीरू शांति भगत, नवल किशोर शहदेव, अख्तर अंसारी एवं जिला सचिव अनिल उरांव के साथ अन्य कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस बैठक मे सांगठनिक समीक्षा करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने हेतु विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही राज्य सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन मे झामुमो के कर्मठ कार्यकर्ताओं के बहुमूल्य योगदान देने के लिए मार्गदर्शन किया।

#JharkhandMuktiMorcha_JMM

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।