नामकुम के मौलाना आजाद कॉलोनी में भिड़े दो पक्ष, रातभर कैंप करती रही पुलिस

रांची के नामकुम स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में मारपीट के बाद तनाव फैल गया। कई थानों की पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी के पास बीती रात मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नामकुम, लोअर बाजार, डोरंडा और सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल देर रात तक इलाके में तैनात रहा। घटनास्थल पर डीएसपी अमर कुमार पांडे भी मौजूद रहे और पूरे मामले की निगरानी करते रहे। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि पुलिस की तत्परता से मामला आगे नहीं बढ़ा और स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देर रात तक पुलिस इलाके में कैंप करती रही और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांत है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।