तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यह घटना बुधवार देर रात की है। यहां थानाडड़ गांव के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। बाइक में सवार तीन युवकों की उसी समय मौत हो गई। मृतकों की पहचान आर्यन टोप्पो, रंजीत केरकेट्टा और अक्षय केरकेट्टा के रूप में हुई है, जो डुमरी थाना क्षेत्र के उजड़ा गांव के निवासी थे।

जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक एक ही बाइक में चैनपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच थानाडड़ गांव के नजदीक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे एक आम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे के बाद तीनों के शव घंटों तक घटनास्थल पर पड़े रहे। घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस के साथ उसी समय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। साथ ही पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी जैसे ही परिवार वालों को मिली, घर में शोक का माहौल छा गया। रंजीत की मां बिमला केरकेट्टा ने रो-रोकर बताया कि तीनों युवक घर से पुटरुगी जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। पुलिस की जांच जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।