बिहार में बड़े स्तर पर IAS अफसरों का तबादला, दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं। सीमा त्रिपाठी, दीपक कुमार सिंह और अरविंद चौधरी को नई अहम भूमिकाएं सौंपी गई हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। सम्राट चौधरी सरकार ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। विभाग की ओर से शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। इस फेरबदल में कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दो महिला अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियों को लेकर हो रही है। 2009 बैच की आईएएस अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जो लंबे समय से मुख्यधारा की पोस्टिंग से बाहर थीं, उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल मानवाधिकार आयोग में सचिव के पद पर कार्यरत सीमा त्रिपाठी को अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

अधिसूचना के मुताबिक, राज्यपाल के सचिव रहे गोपाल मीणा को उनके पद से विरमित कर दिया गया है। अब उन्हें भारत सरकार के अंतर्गत वाणिज्यकर विभाग में नोएडा विशेष आर्थिक क्षेत्र का विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं, दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त (सामान्य प्रशासन विभाग) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।

1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, जो गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव समेत कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में इसी पद पर भेजा गया है। इसके अलावा उन्हें बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग में अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर को अब निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह पहले से ही जनशिकायत विभाग, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक और बिपार्ड के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।