क्या जॉन अब्राहम बनेंगे अगले जेम्स बॉन्ड? शेखर कपूर ने दिया बड़ा बयान

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी ‘जेम्स बॉन्ड’ के अगले चेहरे को लेकर दुनियाभर में चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम को अगला जेम्स बॉन्ड बनाने की वकालत की है।

 

शेखर कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि डेनियल क्रेग के बाद अगर किसी अभिनेता में जेम्स बॉन्ड वाला आकर्षण, स्टाइल और व्यक्तित्व है, तो वह जॉन अब्राहम हैं। उन्होंने कहा कि जॉन में वही “शेकन, नॉट स्टर्ड” वाला कूल अंदाज मौजूद है, जो एक परफेक्ट बॉन्ड की पहचान माना जाता है।

 

डेनियल क्रेग से जुड़ा खास कनेक्शन

 

शेखर कपूर का यह बयान इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने ही 1998 की ऑस्कर विजेता फिल्म एलिजाबेथ में डेनियल क्रेग को अहम भूमिका दी थी। शेखर के मुताबिक, उसी फिल्म में डेनियल क्रेग के अभिनय को देखकर निर्माताओं ने उन्हें जेम्स बॉन्ड के रूप में चुना था। इसलिए जब शेखर कपूर जैसे अनुभवी निर्देशक किसी अभिनेता को बॉन्ड के लिए उपयुक्त बताते हैं, तो उनकी राय को काफी गंभीरता से देखा जा रहा है।

 

जॉन अब्राहम ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब

 

शेखर कपूर की तारीफ पर जॉन अब्राहम ने भी बेहद खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए लिखा कि इतने बड़े निर्देशक से यह प्रशंसा मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। जॉन ने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा कि अब वह अपनी मार्टिनी ऑर्डर करने का अभ्यास शुरू कर सकते हैं — “शेकन, नॉट स्टर्ड।” यह वही मशहूर डायलॉग है, जो जेम्स बॉन्ड की पहचान बन चुका है।

 

फिलहाल यह सिर्फ एक सुझाव है, लेकिन शेखर कपूर के बयान के बाद फैंस के बीच जॉन अब्राहम को अगले बॉन्ड के रूप में देखने की चर्चा जरूर तेज हो गई है।

Share This Article