


नई दिल्ली: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अभिनीत वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। रेनसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बनी इस सीरीज का निर्माण अल्केमी फिल्म्स द्वारा किया गया है। इसे डिसिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने मिलकर तैयार किया है। इसी के साथ यह परिणीति की पहली वेब सीरीज होगी।





