राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 मई से सिक्किम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

Archana Ekka
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गंगटोक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 मई से सिक्किम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति 26 मई की दोपहर लिबिंग आर्मी हेलीपैड पर उतरेंगी और वहां से लोक भवन जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह गंगटोक के देवराली स्थित नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी और रिज पार्क स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगी।

अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति 27 मई की सुबह भारत-चीन सीमा पर स्थित नाथू ला का दौरा करेंगी, जिसके बाद उनके सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है, जहां वह 2023, 2024 और 2025 बैच के छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति 28 मई को पालजोर स्टेडियम में सिक्किम पुलिस की परेड में शामिल होंगी और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।