नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 17 पर FIR दर्ज

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ के इनामी असीम मंडल समेत 17 पर FIR दर्ज। सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जंगल में मुठभेड़ के बाद अभियान तेज।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Naxal Operation: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें 7 नामजद और 10 अज्ञात आरोपी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश सहित मंगल सिंह सरदार, सालुका कायम, पिंकी, कोलेमुनी, सीता और बुड़ई बोदरा के नाम शामिल हैं। सभी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और अवैध हथियार रखने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 19 मई 2026 को कराइकेला और सोनुआ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दुर्गादा गांव के पहाड़ी इलाके में नक्सलियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने पहले आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन फायरिंग जारी रहने पर जवाबी कार्रवाई की गई। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। इसके बाद नक्सली घने जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई, जिसमें नक्सलियों की ओर से 50 से अधिक राउंड गोलीबारी की गई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।