चांडिल के 30वें श्री श्याम जन्म महोत्सव में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

चांडिल में 20 नवंबर को 30वां श्री श्याम जन्म महोत्सव धूमधाम से आयोजित होगा। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भव्य भजन संध्या में शामिल होने की स्वीकृति दी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चांडिल : चांडिल में 20 नवंबर को आयोजित होने वाले 30वें श्री श्याम जन्म महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने रघुवर दास को निमंत्रण पत्र सौंपकर 20 नवंबर को आयोजित होने वाली भव्य भजन संध्या में बतौर अतिथि शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने उन्हें चांडिल जैसे छोटे से क्षेत्र में पिछले 29 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे श्री श्याम महोत्सव की परंपरा और आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर रघुवर दास ने श्री श्याम कला भवन के आयोजनकर्ताओं की सराहना की और 30वें श्री श्याम जन्म महोत्सव में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर राजीव गुप्ता, अश्वनी शर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।