दिल्ली के MCD स्कूल परिसर में मिला सड़ा-गला शव, क्रिकेट खेलते बच्चों ने देखा, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के हर्ष विहार स्थित MCD स्कूल परिसर में सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने शव देखा, पुलिस जांच जारी है है मामले की जांच

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi News : दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में स्थित एक MCD स्कूल परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

जानकारी के मुताबिक, पास के मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चे जब गेंद लेने के लिए स्कूल परिसर के अंदर गए, तो उन्होंने पेड़ के पास एक शव पड़ा देखा। घबराकर बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव 2–3 दिन पुराना बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान मंडोली गांव निवासी रिफाकत के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वह अक्सर घर से बाहर रहता था और कई दिनों तक लापता भी रहता था।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक स्कूल परिसर में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।