हजारीबाग के चरही घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर-407 की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

हजारीबाग के चरही घाटी में तेज रफ्तार कंटेनर और ईंट लदी गाड़ी की टक्कर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ईंट लदी 407 वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।