
Political News : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी रविवार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और तेलंगाना सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अज़हरुद्दीन के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले और उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर श्री खड़गे ने झारखंड में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि RIMS-2 एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में शामिल होगा, जिसमें पिछले एक वर्ष के दौरान डॉ. इरफान अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

