बुढ़मू में चौकीदारों संग थाना प्रभारी की बैठक, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश

बुढ़मू थाना में थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने चौकीदारों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सतर्क रहने का निर्देश दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुढ़मू: थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने रविवार को थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्थानीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली गई।

थाना प्रभारी ने सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल थाना को देने तथा अपने दायित्वों के प्रति सजग एवं जिम्मेदार रहने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए सभी चौकीदार अपने कार्यों का निर्वहन पूरी तत्परता और ईमानदारी से करें। बैठक के दौरान थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर थाना प्रभारी नवीन शर्मा के साथ एसआई प्रभाष रवानी एवं एसआई रविरंजन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.