
रांची: झारखंड में फिर एक बार प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसके लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक 2012 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप सिंह को राज्य का नया उत्पाद आयुक्त बनाया गया है। वहीं 2013 बैच के आईएएस अधिकारी आदित्य आनंद को श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 2015 बैच की आईएएस अधिकारी जाधव विजया नारायण राव को योजना एवं विकास विभाग में अपर सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

