झारखंड में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली! जानिए अब किस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

झारखंड सरकार ने बकरीद की छुट्टी की तारीख बदल दी है। अब 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जबकि 27 मई को सरकारी दफ्तर सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 रांची : झारखंड सरकार ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) की छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले राज्य सरकार की ओर से 27 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई 2026 कर दिया गया है। इसको लेकर कार्मिक विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक वर्ष 2026 के लिए निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (NI Act) के तहत 27 मई को बकरीद का अवकाश तय किया गया था। हालांकि चांद दिखने की संभावित स्थिति को देखते हुए अब ईद-उल-जुहा का पर्व 28 मई, गुरुवार को मनाया जाएगा। इसी कारण सरकार ने छुट्टी की तारीख में संशोधन किया है।

27 मई को खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

सरकार के नए आदेश के अनुसार 27 मई को राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और नियमित कामकाज जारी रहेगा। वहीं 28 मई को सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और संबंधित विभागों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

सभी विभागों को भेजी गई जानकारी

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद सभी विभागों, कार्यालयों और अधिकारियों को इसकी जानकारी भेज दी गई है, ताकि अवकाश को लेकर किसी तरह का भ्रम न रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।