BREAKING: झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अधिकारियों का तबादला, बोकारो डीसी अजय नाथ झा को अतिरिक्त जिम्मेदारी

झारखंड सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। संदीप सिंह बने उत्पाद आयुक्त, जबकि आदित्य आनंद को श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में फिर एक बार प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसके लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी  आदेश के मुताबिक 2012 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप सिंह को राज्य का नया उत्पाद आयुक्त बनाया गया है। वहीं 2013 बैच के आईएएस अधिकारी आदित्य आनंद को श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 2015 बैच की आईएएस अधिकारी जाधव विजया नारायण राव को योजना एवं विकास विभाग में अपर सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (JIADA) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।