यूनिक कलेक्शन शोरूम फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित यूनिक कलेक्शन शोरूम फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य शूटर सन्नी सिंह सरदार को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस कार्रवाई को शहर में सक्रिय मनीष सिंह गैंग के खिलाफ बड़ी कामयाबी मान रही है। वहीं, टेल्को निवासी सागर उपाध्याय को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

जांच में पता चला कि शोरूम संचालक से पहले रंगदारी मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर 17 मई को अपराधियों ने शोरूम में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी, हालांकि शोरूम संचालक सुरक्षित बच गए। वारदात के बाद आरोपी वैगनआर कार से फरार हो गए थे।

इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनके पास से चार देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन, एक खोखा, छह मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल वैगनआर कार बरामद हुई थी। जांच में खुलासा हुआ कि गैंग का सरगना मनीष सिंह जेल में रहते हुए नेटवर्क चला रहा था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।