चाईबासा में रेल पटरी किनारे युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चाईबासा जिले में मंगलवार की सुबह रेल पटरी के किनारे से एक युवक और युवती का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और साथ ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की जांच जारी है।

रेल पटरी पर मिले दोनों शवों को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे। पिछले कुछ दिनों से वे अपने रिश्ते को लेकर परेशान थे। पुलिस भी इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। साथ ही पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

अधिकारियों का यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। आसपास के लोग भी अपने स्तर पर मौत की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही दोनों के परिवार भी मौके पर पहुंचे और दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।