

रांची : रोज गार्डन हॉल, बालूमाथ, लातेहार में आयोजित युवा आजसू सम्मेलन में शामिल होने जाने के क्रम में रविवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो चंदवा नगर में स्थापित रेशमी मेटालिक के मैनपावर कर्मियों से मिले और उनकी स्थिति और समस्याओं से अवगत हुए।





इस अवसर पर रेशमी मेटालिक के कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित मांगपत्र सुदेश महतो को सौंपा तथा अपनी परिस्थितियों और समस्याओं से अवगत कराया। सुदेश ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
