IAS छवि रंजन ने संभाला खेल विभाग का जिम्मा, झारखंड खेल प्राधिकरण में दिया योगदान

आईएएस छवि रंजन ने निदेशक खेलकूद एवं झारखंड खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला। खेल विकास, खिलाड़ियों की सुविधाओं और अधोसंरचना को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी छवि रंजन ने मंगलवार को निदेशक खेलकूद एवं कार्यकारी निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण के पद पर अपना योगदान दे दिया। उन्होंने निवर्तमान निदेशक आसिफ एकराम से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

जानकारी के अनुसार, छवि रंजन ने मंगलवार को पदभार संभालते हुए विभागीय जिम्मेदारियां अपने हाथ में लीं। उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अब राज्य में खेल विकास, खिलाड़ियों की सुविधाओं और खेल अधोसंरचना को लेकर नई कार्ययोजना पर फोकस रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

झारखंड खेल प्राधिकरण में नेतृत्व परिवर्तन को राज्य के खेल प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब खेल विभाग की विभिन्न योजनाओं और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नई दिशा मिलने की संभावना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।