सिकिदिरी हाइडल पावर प्रोजेक्ट में अचानक बढ़ा पानी का बहाव, कई पर्यटक फंसे; ग्रामीणों ने बचाई जान

सिकिदिरी हाइडल पावर प्रोजेक्ट में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से कई पर्यटक फंस गए। ग्रामीणों की तत्परता से सभी सुरक्षित निकाले गए, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sikidiri Hydel Power Project: सिकिदिरी हाइडल पावर प्रोजेक्ट के कैचमेंट एरिया में मंगलवार को अचानक पानी का बहाव तेज होने से कई पर्यटक बीच धारा में फंस गए। अचानक जलस्तर बढ़ने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद कई पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, हाइडल पावर प्रोजेक्ट का फाटक अचानक खोले जाने के बाद नीचे बहाव क्षेत्र में पानी तेजी से बढ़ गया। उस समय कई लोग घूमने और फोटो खींचने के लिए नदी क्षेत्र में मौजूद थे। तेज बहाव के कारण कुछ पर्यटक बाहर निकलने में असमर्थ हो गए और मदद की गुहार लगाने लगे।

ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ, सुरक्षित निकाले पर्यटक

स्थानीय ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ऊर्जा विभाग ने लिया संज्ञान

घटना की सूचना मिलने के बाद ऊर्जा विभाग के CMD श्रीनिवासन को मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाइडल पावर प्रोजेक्ट के इंचार्ज को तत्काल कार्रवाई करने और पानी के फ्लो को नियंत्रित करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद सिकिदिरी क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि कैचमेंट एरिया में चेतावनी बोर्ड, सायरन या अनाउंसमेंट सिस्टम की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बरसात के मौसम में अचानक जलस्तर बढ़ने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, ऐसे में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग तेज हो गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।