रंका सीएचसी को अनुमंडलीय अस्पताल बनाने की मांग तेज, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

गढ़वा के रंका सीएचसी को अनुमंडलीय अस्पताल बनाने की मांग तेज हुई। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की 3.5 लाख आबादी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की गई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa News : गढ़वा जिले के रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को अनुमंडलीय अस्पताल में अपग्रेड करने की मांग तेज हो गई है। रंका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी असजद अंसारी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराया।

ज्ञापन में बताया गया कि रंका अनुमंडल के अंतर्गत पांच प्रखंड आते हैं, जिनकी कुल आबादी करीब 3.5 लाख है। यह आदिवासी बहुल क्षेत्र घने जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम रास्तों से घिरा है, जिससे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लगता है। कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।

डॉ. असजद अंसारी ने मंत्री को बताया कि यदि रंका CHC को अनुमंडलीय अस्पताल में अपग्रेड किया जाता है, तो लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टर, ऑपरेशन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे भंडरिया, चिनिया और रमकंडा जैसे दूरदराज इलाकों के लोगों को राहत मिलेगी।

मामले पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी गढ़वा दौरे में रंका अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे।

स्थानीय लोगों को अब सरकार के फैसले का इंतजार है। उनका कहना है कि अस्पताल अपग्रेड होने से हजारों गरीब परिवारों को इलाज के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।