AJSU नेताओं पर हमला मामला: सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में दल आज धनबाद जाएगा

बांसजोड़ा हमले के मामले में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में आजसू प्रतिनिधिमंडल धनबाद जाएगा। टीम घायलों और परिजनों से मुलाकात कर प्रशासन को मामले की जानकारी देगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad News : धनबाद के बांसजोड़ा में कथित कोयला माफिया हमले के मामले को लेकर आजसू पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के केंद्रीय नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में धनबाद पहुंचेगा।

प्रतिनिधिमंडल हमले में घायल आजसू नेता हीरालाल महतो से मुलाकात करेगा और गिरफ्तार रजनी रवानी के परिजनों से भी मिलेगा। साथ ही जिला प्रशासन को घटना की जानकारी देने के लिए उपायुक्त और एसएसपी से मुलाकात की जाएगी।

पार्टी प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के निर्देश पर गठित इस टीम में विधायक निर्मल महतो, पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस, पूर्व विधायक लंबोदर महतो समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर के अनुसार, 20 मई को लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा में रजनी रवानी के घर पर कथित कोयला माफियाओं ने हमला किया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उनका आरोप है कि आजसू नेता अवैध कोयला खनन का विरोध कर रहे थे और हमले से पहले पुलिस में शिकायत भी की गई थी।

AJSU का आरोप है कि इस मामले में कोयला माफिया के प्रभाव में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। वहीं घायल रजनी रवानी को जेल भेजे जाने और कई कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज होने को लेकर पार्टी ने नाराजगी जताई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।