राहुल ने एसआईआर का विरोध इसलिए किया क्योंकि वह ‘अवैध घुसपैठियों’ के पक्ष में थे : भाजपा का आरोप

उच्चतम न्यायालय द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को सही ठहराने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें अवैध मतदाताओं के समर्थन में खड़ा बताया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को उच्चतम न्यायालय द्वारा बरकरार रखे जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस प्रक्रिया का लगातार विरोध इसलिए किया क्योंकि वह ‘‘अवैध मतदाताओं’’ के साथ खड़े थे।

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को निर्वाचन आयोग के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने के अधिकार को बरकरार रखते हुए कहा कि यह प्रक्रिया ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की संवैधानिक अनिवार्यता को आगे बढ़ाती है।’’

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।