हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

दिल्ली भाजपा में बड़ा बदलाव हुआ है, जहां केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि वीरेंद्र सचदेवा की जगह अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। अब तक वीरेंद्र सचदेवा पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। गौरतलब है कि हर्ष मल्होत्रा वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे। पिछले कई महीनों से दिल्ली भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की चर्चा जोरों पर थी। पिछले वर्ष जुलाई में ही इसको लेकर दिल्ली के नेताओं से सुझाव लिए गए थे, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका था। माना जा रहा था कि बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनावों के कारण दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला टल गया था। लेकिन आज वो घड़ी आ गई और भाजपा ने दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष दिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।