29 मई से झारखंड में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। 29 मई से मौसम बदलने की संभावना है, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 29 मई से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड में मौसम अचानक करवट ले सकता है। इसके साथ ही तेज हवा, बारिश और वज्रपात की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, धनबाद, बोकारो, गुमला, कोडरमा और लोहरदगा में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इन इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के करीब 10 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई में 19.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं डाल्टनगंज सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 28 मई तक मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद स्थिति बदल सकती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।