रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज साहू ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस मौके पर श्री साहू ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस मुलाकात में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनसरोकार के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। गौरतलब है कि झारखंड में राज्यसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर ही धीरज साहू मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले हैं। हालांकि उनकी मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले धीरज साहू
कांग्रेस नेता धीरज साहू ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की, संगठन मजबूती और जनसरोकार पर चर्चा हुई, झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज।

नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।
