अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट: एडवांस्ड फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव अपनी बहुप्रतीक्षित ई-स्कूटर अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट को नए अपडेट्स के साथ जल्द लॉन्च कर सकती है। यह ई-स्कूटर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं।

एडवांस्ड फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी

अल्ट्रावॉयलेट टेसेरैक्ट में 7-इंच का टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, हैंडलबार पर हैप्टिक फीडबैक सिस्टम दिया गया है, जो राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।

राइडर की सुरक्षा के लिए इसमें सेगमेंट का पहला डुअल रडार सिस्टम लगाया गया है। यह ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, ओवरटेक अलर्ट और कॉलिजन अलर्ट जैसे फीचर्स के जरिए सुरक्षा बढ़ाता है। स्कूटर में फ्रंट और रियर कैमरों के साथ इंटीग्रेटेड डैशकैम भी दिया गया है.

दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस

कंपनी इस ई-स्कूटर को 3.5 kWh, 5 kWh और 6 kWh बैटरी पैक विकल्पों में पेश कर सकती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 20.1 bhp की पावर जनरेट करता है। यह स्कूटर केवल 2.9 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा बताई जा रही है।

टॉप वेरिएंट में 261 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिलने का दावा किया गया है, जो लंबी दूरी के सफर के लिए शानदार साबित हो सकती है।

बेहतर सेफ्टी और स्टोरेज

सुरक्षा के लिए इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) दिया गया है। वहीं, रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है।

Share This Article