राज्यसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री कल पहुंचेंगे रांची, CM सोरेन से सीट बंटवारे पर होगी बात!

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेता के राजू और विक्रमार्क रांची में बैठक करेंगे

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क शुक्रवार को रांची पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता झामुमो सुप्रीमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान राज्यसभा चुनाव और सीट बंटवारे को लेकर अहम चर्चा होने की संभावना है।

कांग्रेस की ओर से गठबंधन में एक सीट की मांग रखी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी चाहती है कि राज्यसभा की एक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ होने वाली बैठक में विस्तार से बातचीत की जाएगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है । अब सभी की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।