
धीरज साहू ने कहा कि वे राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदार नहीं हैं
रांची : पूर्व राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज साहू ने साफ किया है कि वे राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी से उनकी चुनाव संबंधी बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल दावेदार नहीं हूं। पार्टी जिसको टिकट देगी उसको वे सहयोग करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए श्री साहू ने कहा कि मैं पद का भूखा नहीं हूं, मेरे लिए इज्जत बड़ी चीज है। गौरतलब है कि धीरज साहू के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा मीडिया के गलियारे में चल रही थी, पर खुद धीरज साहू ने इसका खंडन किया है।

