
मुंबई: महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने मानसून पूर्व अपने वार्षिक सर्वेक्षण में मुंबई के द्वीप क्षेत्र में स्थित 82 इमारतों को “बेहद खतरनाक” घोषित कर उन्हें खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये ऐसी चिह्नित इमारतें हैं जिनके रखरखाव के लिए विशेष उपकर लिया जाता है। म्हाडा ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि यह सर्वेक्षण उसके ‘मुंबई भवन मरम्मत एवं पुनर्निर्माण बोर्ड’ द्वारा किया गया था और इस सूची में ऐसी 43 इमारतें शामिल हैं जिन्हें पिछले साल भी ‘बेहद खतरनाक’ घोषित किया गया था। प्राधिकरण ने बताया कि इन 82 इमारतों में कुल 2,736 लोग रह रहे हैं, जिनमें 2,256 आवासीय और 480 गैर-आवासीय किरायेदार और निवासी शामिल हैं।

