अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के बाद दिलीप घोष का हमला, बोले- जनता का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा

अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के बाद दिलीप घोष ने घटना की निंदा की, लेकिन टीएमसी शासन पर निशाना साधते हुए जनता के बढ़ते आक्रोश का दावा किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प. बंगाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। हालांकि उन्होंने टीएमसी शासन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वर्षों से जनता और विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचारों का आक्रोश अब सामने आ रहा है। उन्होंने हालिया चुनावी नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि जनता की नाराजगी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

उन्होंने आगे कहा कि बीते 15 वर्षों से जनता जो भुगत रही थी, एक-एक व्यक्ति को सताया गया है. टीएमसी राज में कोई कानून व्यवस्था नहीं थी. घर के सामने से सड़क बंद कर दी जाती थी. ऐसा करने का अधिकार किसने दिया था. उन्होंने कहा कि टीएमसी का एक छोटा नेता तीन-चार गाड़ियों से घूमता था. कोई ट्रैफिक पुलिस नहीं होती थी. हर टीएमसी नेता के घर में पुलिसकर्मी होते थे, ऐसा क्यों होता था?

दिलीप घोष ने आगे कहा कि अब जनता का रोष सामने आ रहा है. इन लोगों से जनता कितनी नाराज थी, फाल्टा चुनाव में साफ देखा जा सकता है. टीएमसी चुनाव में चौथे नंबर पर रही. इस परिणाम को ही देखकर समझ जाना चाहिए. हीरो बनने क्यों चले गए. दिलीप घोष ने कहा कि हम लोगों की भी बहुत धुनाई की गई थी. आज भी मेरे शरीर पर दाग है. कभी किसी को दिखाता नहीं. चुनाव प्रचार के दौरान जेपी नड्डा के साथ गाड़ी में मैं था, टीएमसी के लोगों की ओर से गाड़ियों पर ईंट-पत्थर मारे गए और 10 गाड़ियां तोड़ दी गई थीं.

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.