झारखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

झारखंड में अगले चार दिनों तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मानसून केरल पहुंचने और तापमान में बदलाव की भी जानकारी दी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में बुधवार से अगले चार दिनों तक कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसमें राजधानी रांची भी शामिल है। मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सक्रिय मौसम सिस्टम के असर की वजह से हो रहा है।

4 जून तक केरल पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है। कई इलाकों में मंगलवार को तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी देखी गई। मौसम विभाग ने बताया है कि इस बार मानसून 4 जून को केरल तट पर पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है और धीरे-धीरे पूरे देश में फैलता है।

जानिए अपने जिले का हाल

रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जमशेदपुर में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। धनबाद में भी अधिकतम 38 और न्यूनतम 28 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। डाल्टनगंज में अधिकतम 38 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। देवघर में अधिकतम 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मेदिनीनगर में भी अधिकतम 38 और न्यूनतम 28 डिग्री तक तापमान जा सकता है। मैक्लूसकीगंज में अधिकतम 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।