
नई दिल्ली: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्सवाला ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह छात्रों को सीधे वित्तपोषण (ऋण देने) के कारोबार से बाहर निकलने की योजना बना रही है और अब शिक्षा ऋण के लिए गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के साथ साझेदारी करेगी। यह कदम कंपनी की उस हालिया घोषणा के बाद आया है, जिसमें उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी फिनज फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में 120 करोड़ रुपये के इक्विटी निवेश की बात कही थी।

