छोटे शहरो में बड़ी संख्या में बंद हो सकते हैं एटीएम, जानें कारण

छोटे शहरों में एटीएम संकट गहराने की आशंका जताई गई है। कैश की कमी से मशीनें बंद होने का खतरा बढ़ा है, जिससे ग्राहकों को परेशानी हो सकती है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टियर-1 शहरों के एटीएम में जरूरत से ज्यादा कैश भेज रहा है एसबीआई 

टियर-2 और टियर-3 शहरों में कैश की हो रही भारी कमी 

नई दिल्ली : छोटे शहरो में बड़ी संख्या में एटीएम के बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। कन्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) ने आरबीआई के समक्ष यह चिंता जताई है। उसका कहना है कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई टियर-1 शहरों के एटीएम में जरूरत से ज्यादा कैश भेज रहा है। इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों में कैश की भारी कमी हो रही है और बड़े पैमाने पर ATM बंद होने का खतरा पैदा हो गया है। उसने साथ ही बैंकिंग इंडस्ट्री से ₹100 करोड़ के मुआवजे की भी मांग की है।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई और एसबीआई के साथ 5 जून को हुई बैठक में एटीएम ऑपरेटर्स ने कहा कि यह समस्या मुख्य रूप से एसबीआई के साथ है। इस बैंक पास देश का सबसे बड़ा एटीएम नेटवर्क है। पूरे देश में इस बैंक के लगभग 65,000 एटीएम हैं। बैंक अपने नेटवर्क के लगभग आधे हिस्से के लिए खुद ही कैश हैंडल करता है। इसमें ज्यादातर मेट्रो शहर शामिल हैं। लेकिन छोटे शहरों और कस्बों की मशीनों में कैश की कमी हो गई है। इससे वहां ग्राहकों को परेशानी हो रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।