
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को खूंटी पहुंचे। यहां भाजपा कार्यालय में उन्होंने पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं, ऐसे में संगठन को मजबूत बनाने के लिए संवाद होते रहना चाहिए।

