हमारे पास संख्या बल नहीं है इसलिए हमने परिमल नाथवाणी को समर्थन दिया : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संख्या बल कम होने के कारण एनडीए झारखंड में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी का समर्थन करेगा। यह फैसला रणनीतिक आधार पर लिया गया है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि एनडीए गठबंधन के पास 24 विधायक हैं। जबकि जीतने के लिए 28 चाहिए। ऐसे में हम सबने तय किया कि जब हमारे पास पर्याप्त संख्या नहीं है तो हम निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। वे सोमवार को झारखंड विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पास अगर पूरी संख्या होती तो दल पूरे विचार-मंथन के बाद किसी को प्रत्याशी बनाता। चूंकि हमारे पास संख्या नहीं है इसलिए हमने परिमल नथ्वानी का समर्थन करना तय किया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।